{"_id":"5a04a3014f1c1b156b8b4d12","slug":"61510253313-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलेभर से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी धरने में शामिल रही।
महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनरतले कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर प्रतिदिन प्रदर्शन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में एकत्र इन महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। अपनी मांगों के संबंध में आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार की उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। संघ ने कर्मचारियों को नियमित करने, मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने के अलावा कई मांगें सरकार से की है। प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इस दौरान अजब सिंह, ममता प्रजापति, नीलम, सोनिया, प्रिया, सुनीता, सविता सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रहीं।