{"_id":"59f385484f1c1bda538b96a1","slug":"61509131592-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरौली में अजगर मिलने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरौली में अजगर मिलने का सिलसिला जारी
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरौली में अजगर मिलने से दहशत
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली क्षेत्र में लगातार अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।
थाना व ग्राम ककरौली स्थित किसान कन्या जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में खड़ी घास में विशालकाय अजगर दिखाई देने से खलबली मच गई। बच्चों के शोर मचाने पर अजगर इधर उधर भागने लगा। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल अशोक कुमार व चालक तक्षक कुमार ने सपेरे अबु तालिब को बुलाकर विशालकाय अजगर को पकड़वाया। अजगर को बोरे में बंद करते समय अजगर भाग निकला। दोबारा काफी मशक्कत के बाद अजगर को पुन: बोरे में बंद कर वन विभाग की सहायता से गंगा नदी के तट पर छोड़ा गया। मोरना रेंज के डिप्टी रेंजर खुर्शीद आलम ने बताया कि यह विशाल जंतु आम के बागों में स्थित बमी तथा रजवाहों की पटरियों में बने घर में रहता है। लगातार बागों के कटान तथा रजवाहे की पटरियों के कटान और जंगल में मानवीय उपस्थिति तेज होने व भारी वाहनों की आवाज से जीव जंतु की बेचैनियां बढ़ रही हैं। आवास समाप्त हो जाने के कारण अजगर इधर उधर भटक रहे हैं। वन दरोगा शबी हैदर, वनरक्षक बिजेंद्र, नत्थू सिंह तथा ग्रामीण खादिम अब्बास, दानिश, इब्ने हैदर, रजा, सोफियान, नईम, जुल्करनैन, आर्यन, अरसलान, समीर, वंश, अबुल हसन, जगत सिंह आदि उपस्थित थे।