फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जलनिगम को सुधरने को 15 दिन का अल्टीमेटम

जलनिगम को सुधरने को 15 दिन का अल्टीमेटम

Fri, 11 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
जलनिगम को सुधरने को 15 दिन का अल्टीमेटम
जलनिगम को सुधरने के लिए 15 दिन का वक्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वच्छ पेयजल योजना की बैठक में गांवों के सचिवों और वीडीओ ने जलनिगम की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। सीडीओ के सामने बताया कि जिन गांवों में टंकी लगी है, किसी में भी घरों तक पानी नहीं जा रहा है। घटिया पाइप जगह-जगह टूटे हैं। अधिकतम में निर्माण का कार्य पूरा ही नहीं हो पाया है। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने जलनिगम के सभी जेई, एई और एक्सईएन को चेतावनी देते हुआ कहा कि 15 दिन में लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचा तो वह उनके सबके खिलाफ सीधे शासन को लिखेंगे।

विकास भवन में स्वच्छ पेयजल योजना की बैठक में सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि सरकार प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध जल देना चाहती है। इसी कारण उन गांवों में टंकियां लगाई गई है, जहां पानी को लेकर परेशानी थी। जिन गांवों में योजना संचालित है, उन गांवों के पंचायत सचिवों और बीडीओ से पूछा कि उनके गांवों में पेयजल की क्या स्थिति है। सभी का ही जवाब था कि जनता को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अधिकतम गांवों में कार्य अधूरा पड़ा है। कुछ में पाइप जगह-जगह टूटे पड़े है। जसाई गांव में जल निगम ने दावा किया था कि उन्होंने योजना को पूरा कर दिया है। सचिव ने कहा कि पाइप सड़क पर ऊपर ही पडे़ हैं। पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। खुद डीडीओ मौके पर जाकर जांच कर चुके हैं। इस पर सीडीओ ने जेई, एई का वेतन रोकने और एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की बात की। बाद में जल निगम के अधिकारियों द्वारा समय देने की प्रार्थना की गई तो 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। सीडीओ ने कहा कि जिन गांवों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है विभाग 15 दिन में व्यवस्था को सुचारु करें। समय सीमा में सुधार नहीं होता है तो वह शासन को सीधे रिपोर्ट भेजेंगे। बैठक में डीडीओ मोतीलाल व्यास, पीडी विक्रम सिंह, जल निगम, जिला पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed