फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   60 thousand farmers will not be able to get Samman Nidhi

Muzaffarnagar News: 60 हजार किसानों को नहीं मिल पाएगी सम्मान निधि

Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
60 thousand farmers will not be able to get Samman Nidhi
जिले में इस समय दो लाख 46 हजार 180 किसानों का पंजीकरण
विज्ञापन

एक लाख 70 हजार 605 किसान ही करा पाए केवाईसी
तीन हजार किसानों के नहीं मिल रहे अंगूठे के निशान
नौ हजार किसान गांवों में नहीं मिले


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अपने बैंक खाते आधार से लिंक नहीं कराने वाले जिले के 60 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। इनमें तीन हजार किसान ऐसे हैं, जिनके अंगूठे के निशान का मिलान नहीं मिल पा रहे हैं। जांच के दौरान नौ हजार किसान अपने घरों में नहीं मिले।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जिले में इस समय दो लाख 46 हजार 180 किसानों का पंजीकरण है। अभी तक एक लाख 70 हजार 605 किसान केवाईसी करा पाए हैं। बैंक खातों को आधार कार्ड से जोड़ने की कार्रवाई केवल 69 प्रतिशत किसान ही करा पाए। 75 हजार 575 किसान ऐसे है, जिनका खाता आधार से लिंक नहीं हो पाया है। इन किसानों को अब निधि का पैसा जारी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों को केवाईसी के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया था। जो 75 हजार किसान बाकी है, उनमें 15 हजार नए पंजीकरण है। बाकी वे किसान है जो अब तक योजना का लाभ उठा रहे थे। इन किसानों में तीन हजार किसान ऐसे सामने आए है, जिनका उम्र की अधिकता के कारण अंगूठा मिलान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवाईसी के लिए मौका दिया है : चौधरी
उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने बताया कि सरकार ने 31 जनवरी तक केवाईसी का समय दिया गया था, इस समय को अभी नहीं बढ़ाया गया है। हम लगातार प्रयास कर रहे है कि जो किसान बाकी है, वे अपना खाता आधार से लिंक करा लें। जिन तीन हजार किसानों के अंगूठे नहीं मिल रहे हैं, उनको लेकर कोई गाइड लाइन नहीं आई है। विभाग और प्रशासन की जांच में नौ हजार किसान मिले नहीं है। बाकी किसानों की खोजबीन विभाग कर रहा है।


20 के स्थान 50 की वसूली
जिले में केवाईसी को लेकर जनसूचना केंद्र पर किसान से 50 रुपये लिए जा रहे हैं। सरकार ने इस कार्य के लिए 20 रुपये तय किया है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि कुछ किसान इसकी शिकायत भी कर रहे है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed