फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   57 new corona patients found in the district

जिले में कोरोना के 57 नए मरीज मिले

Sat, 21 Nov 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
57 new corona patients found in the district
जिले में कोरोना के 57 नए मरीज मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्योहारों के बाद से जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शहरी क्षेत्र में संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। शनिवार को 57 नए मरीज कोरोना के मिले हैं, जबकि 33 मरीज ठीक हुए है। शहर में सबसे ज्यादा 33 लोग संक्रमित पाए गए। अब जनपद में एक्टिव मरीज बढ़ कर 357 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शनिवार को 1905 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। इनमें 57 नए मरीज कोरोना के मिले हैं। जबकि 33 मरीज ठीक हुए है। सीएमओ ने बताया कि सबसे अधिक 33 मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। इसके अलावा मखियाली क्षेत्र में तीन, शाहपुर में दो, जानसठ में तीन, खतौली में 13, बुढ़ाना में दो, बघरा में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

शहर में नई मंडी में तीन, सिविल लाइन में तीन, कंबलवाला बाग में चार, नार्थ सिविल लाइन में पांच मरीज मिले हैं। अग्रसेन विहार, ब्रहमपुरी, जैन मिलन, विहार रेशु विहार, गांधी कालोनी, आर्य समाज रोड, पुरुषार्थी कालोनी में भी मरीज मिले हैं। जनपद में अब तक 6557 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं। शनिवार को 33 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक 6114 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 357 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि रोजाना दो हजार के करीब लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज यात्रियों की जांच की
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की शनिवार को भी जांच की गई। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि शनिवार को दिल्ली से आई 12 बसों में 51 यात्रियों की कोरोना जांच की, जिसमें सभी यात्री नेगेटिव आए हैं। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की लगातार जांच की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर भी दिल्ली से आने वालों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed