फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   55-year-old woman marries husband's 25-year-old nephew

Muzaffarnagar News: पति के 25 वर्षीय भांजे से 55 वर्षीय महिला ने की शादी

Fri, 11 Aug 2023 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
55-year-old woman marries husband's 25-year-old nephew
अपनी दो बेटियों को लेकर अपने युवा पति के साथ चली गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। 55 वर्षीय महिला ने अपने पति के 25 वर्षीय भांजे से प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली। समझाने के बाद भी नहीं मानी और अपनी दो बेटियों को लेकर अपने युवा पति के साथ चली गई।



असम निवासी दो बेटियों की मां महिला (55) अपने पति के साथ क्षेत्र की एक गोशाला में रह रही थी। उसके पति का भांजा (25) भी उनके साथ रहने लगा। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। तीन-चार माह पूर्व दोनों कही बाहर जाकर रहने लगे। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने शुक्रवार को किसी तरह दोनों को थाने बुला लिया। पति और 15 वर्षीय बेटी ने महिला को खूब समझाया। मगर, महिला युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

पति ने बताया कि महिला ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था। दस वर्ष से वह उसके साथ रह रही थी। उसकी बड़ी बेटी 15 वर्ष और छोटी बेटी लगभग 11 वर्ष की है। महिला का कहना था कि उन्होंने धार्मिक स्थल में जाकर शादी कर ली है। सबसे पहले पति ने दोनों बेटियों को भी उसके सुपुर्द कर दिया था, जिन्हें शुक्रवार शाम वह अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed