फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   55 teachers transferred, will be posted by June 5

Muzaffarnagar News: 55 शिक्षकों का हुआ तबादला, 5 जून तक मिलेगी तैनाती

Fri, 30 May 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
55 teachers transferred, will be posted by June 5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 55 शिक्षकों के अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले पर मुहर लग चुकी है। शिक्षकों को 5 जून तक नए विद्यालय में कार्य भार ग्रहण करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं। जानसठ और बुढ़ाना ब्लॉक में सबसे ज्यादा शिक्षकों की अदला बदली हुई है।
इस बार अंतरजनपदीय स्थानांतरण शिक्षकों की आपसी सहमति पर किया है। इसके तहत एक जिले में कार्यरत शिक्षक ने दूसरे जिले में कार्यरत शिक्षक से सहमति बनाकर मनचाही जगह पाई है। तबादले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की गई। प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रखने लिए मानव संपदा पोर्टल का प्रयोग किया गया। बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि आदेशानुसार अब शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सत्यापन होने के बाद 5 जून तक कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन

----------------
बुढ़ाना और जानसठ ब्लॉक में 11 शिक्षक होंगे कार्यमुक्त
जिला समन्वयक अंकुर ने बताया कि सबसे ज्यादा बुढ़ाना और जानसठ ब्लाॅक में 11 शिक्षकों की अदला बदली होगी। बघरा ब्लॉक में 8, चरथावल में 6, खतौली में 5, मोरना में 4, नगर क्षेत्र में 3, पुरकाजी में 4 और शाहपुर में 3 शिक्षक कार्यमुक्त होंगे। इनकी जगह उतने ही शिक्षक 5 जून तक कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed