फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   53 animals loaded from truck were freed, four accused arrested

Muzaffarnagar News: ट्रक से लादे गए 53 पशु मुक्त कराए, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
53 animals loaded from truck were freed, four accused arrested
पुलिस ने सभी पशुओं को तीन किसानों की सुपुर्दगी में भिजवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक में क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 53 पशु (कटिया) बरामद किए हैं। चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पशुओं को तीन किसानों की सुपुर्दगी में भिजवाया है।
थाना प्रभारी रामराज सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस देवल गंगनहर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिजनौर की ओर जा रहे ट्रक को तलाशी के लिए रोक लिया। इसमें 53 पशुओं (कटिया) को क्रूरतापूर्वक लादा गया था। आरोपी तितावी के सैदपुरा खुर्द निवासी जीशान, बघरा निवासी मोबीन और सलमान, संत कबीरनगर के दुधारा गांव निवासी अब्दुल अहद को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पशुओं को बस्ती क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 18 पशुओं को मेरठ के बहसुमा क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द के किसान दीपक और 35 पशुओं को गांव संभलहेड़ा के उस्मान व आफताब की सुपुर्दगी में दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed