फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   52 thousand votes slipped from BSP's account in six months

Muzaffarnagar News: छह महीने में बसपा के खाते से खिसके 52 हजार वोट

Sat, 23 Nov 2024 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
52 thousand votes slipped from BSP's account in six months
मुजफ्फरनगर। पहली बार उपचुनाव के मैदान में उतरी बसपा का जनाधार खिसकता नजर आया। सिर्फ छह महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में मीरापुर विधानसभा में बसपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह को 55514 वोट मिले थे। उपचुनाव में शाह नजर सिर्फ 3248 वोट हासिल किए। जाहिर है कि बसपा के हिस्से में इस बार 52266 वोट कम आए हैं। अनुसूचित जाति के मतों का रुझान बड़ी संख्या में आजाद समाज पार्टी कांशीराम की तरफ दिखाई दिया। पिछले 22 साल में बसपा का विधानसभा चुनाव में यह सबसे खराब प्रदर्शन है।
विज्ञापन

बसपा के चुनाव लड़ने के तौर-तरीकों से बेस वोटरों के बीच बिखराव हो गया। आसपा अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने आक्रामक तरीके से चुनाव लड़ा और दलित, मुस्लिम और गुर्जर समाज को एकजुट करने का प्रयास किया। नतीजा यह हुआ कि प्रत्याशी जाहिद हुसैन को 22661 वोट मिले। इनमें बड़ी संख्या दलित मतदाताओं की मानी जा रही है। नतीजों में स्थान भले ही तीसरा रहा हो, लेकिन 2027 में आसपा की सियासत मजबूत होगी और बसपा के लिए खतरे की घंटी बज गई है। बसपा का वोट बैंक आसपा के खाते में ट्रांसफर होता नजर आया है। उपचुनाव लड़ने की घोषणा के बाद शीर्ष नेतृत्व खुद चुनाव के मैदान में नहीं उतरा, जिससे मतदाताओं में बिखराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed