{"_id":"5c91374cbdec221429019224","slug":"51553020748-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़े जाने पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर घटतौली पकड़े जाने पर बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने घटतौली पकड़े जाने पर हंगामा किया
शाहपुर। गांव सोरम में स्थित मंसूरपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर पांच प्रतिशत की घटतौली पकड़े जाने से आक्रोशित किसानों ने भाकियू के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे मिल अधिकारियों ने घटतौली ठीक कराते हुए आरोपी लिपिक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
सोरम में मंसूरपुर चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। आरोप है कि क्रय केंद्र पर पिछले कुछ दिन से लगातार करीब पांच प्रतिशत की घटतौली की जा रही थी। शक होने पर मंगलवार सुबह क्षेत्र के किसान भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र बालियान, बालिंद्र बालियान व टीटू के नेतृत्व में क्रय केंद्र पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू नेताओं ने मिल अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों को भी घटतौली की जानकारी दी, जिस पर मंसूरपुर चीनी मिल के अधिकारियों की टीम क्रय केंद्र पहुंची और कांटे की जांच कर उसे ठीक कराया। मिल अधिकारियों ने गुस्साए किसानों को शांत करते हुए भविष्य में सही तौल होने और आरोपी तौल लिपिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में ऋषिपाल सिंह, अजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, सहेंद्र सिंह, मनीष कुमार और ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।