{"_id":"5c4218f9bdec2273a0324a68","slug":"51547835641-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना पर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की सूचना पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
हमले के विरोध में जाम लगाया
मोरना। टेंपो चालक के अपहरण की सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
कस्बा भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार शाम हुई मारपीट की घटना को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया था। इसी घटनाक्रम में शुक्रवार की सुबह बस स्टैंड पर खड़े टेंपो चालक को कुछ लोगों पर अपहरण कर ले जाने की सूचना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने टेंपो चालक के अपहरण करने को लेकर बस स्टैंड पर हंगामा काटा तथा भोकरहेड़ी-बरला व लक्सर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। भोपा पुलिस द्वारा चालक को परिजनों को सौंपा गया तथा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद पुलिस द्वारा जाम खुलवाया गया।
भोपा पुलिस ने जांच प्रारंभ की
मोरना। भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी व लक्सर मार्ग स्थित रजबहे के पास नलकूप पर संदिग्ध कागजात, मोबाइल, सिम कार्ड व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से सनसनी फैल गई। किसान की सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने सभी वस्तुओं को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। थाना भोपा प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि नलकूप पर मिली वस्तुओं की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीकरी में आयोजित उर्स के दौरान लूटपाट की चर्चा है। माना जा रहा है कि लुटेरों ने किसी को लूटने के उपरांत रात में नलकूप के पास विश्राम कर कुछ वस्तुएं छोड़ दी। घटना को लेकर ग्रामीणों में अनेक प्रकार की चर्चाएं व्याप्त हैं।