फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गुड़ को कृषि उत्पाद घोषित करने की मांग

गुड़ को कृषि उत्पाद घोषित करने की मांग

Wed, 09 Jan 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गुड़ को कृषि उत्पाद घोषित करने की मांग
गुड़ को कृषि उत्पाद घोषित करने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दी गुड़ खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला से मिलकर गुड़ को कृषि उत्पाद घोषित करने की मांग की। सांसद डा. संजीव बालियान के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि गन्ने के रस से गुड़ बनाया जाता है। उसके मूलभूत गुणों में परिवर्तन नहीं होता, इसलिए उसे कृषि उपज ही माना जाए। वर्तमान में प्रदेश सरकार गुड़ को कृषि उपज मानकर 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क वसूल रही है, जबकि भारत सरकार कृषि उपज न मानकर क्रय-विक्रय एवं भंडारण पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूल कर रही है। उन्होंने गुड़ को कृषि उत्पाद घोषित करने की पुरजोर मांग की। केंद्रीय मंत्री से मिलने वालों में अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, हरिशंकर मूंधड़ा, सुरेंद्र बंसल आदि शामिल रहे।


आंबेडकर युवा मंच की प्रदेश कार्यकारिणी गठित
मुजफ्फरनगर। आंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। कचहरी में हुई बैठक में सहारनपुर के रामकुमार, मेरठ के डा. अनिल कुमार, बागपत के योगेश कुमार, मुजफ्फरनगर के अनिल पिपिल तथा ब्रजेश सिंह को उपाध्यक्ष, कंवरपाल एडवोकेट, मुकेश कुमार, प्रभात, डा. विनोद कुमार, ललिता सिंह व राजबीर एडवोकेट, सहारनपुर के सतीश ठेकेदार व अमरजीत सिंह, नंगला राई के रामकुमार एडवोकेट को महामंत्री, सहारनपुर के राजेश कुमार, छपार के सीताराम, लखनौती के बालेंद्र एडवोकेट, अब्दुलपुर के मांगेराम एडवोकेट तथा आनंद संगानिया को सचिव, सरवट के संजय कुमार एडवोकेट एवं टोडा के सतपाल एडवोकेट को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। जनेश पाल, जोगेंद्र कुमार प्रचार मंत्री, राजेश मौर्य कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed