फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांसद ने रणखंडी के प्रदूषित नाले की सफाई का कार्य आरंभ कराया

सांसद ने रणखंडी के प्रदूषित नाले की सफाई का कार्य आरंभ कराया

Thu, 27 Dec 2018 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने रणखंडी के प्रदूषित नाले की सफाई का कार्य आरंभ कराया
सांसद ने रणखंडी के प्रदूषित नाले की सफाई का कार्य शुरू कराया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रदूषित नाले के कारण कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे रणखंडी के ग्रामीणों को इस परेशानी से कुछ मुक्ति मिलेगी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर बुधवार को भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने करीब 15 किमी लंबे दूषित नाले की सफाई कार्य का उद्घाटन किया।

सांसद ने शुगर मिल के पास से इमलिया रोड से होकर गुजर रहे प्रदूषित नाले का निरीक्षण कर सफाई कार्य शुरू कराया। सांसद ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन, तहसीलदार और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को सफाई कार्य को अच्छी प्रकार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास एवं स्वच्छता तथा लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। इस कार्य में अधिकारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व शुगर मिल चौराहों पर सांसद का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देवबंद बाईपास पर नगरपालिका कूड़ा करकट डाल रही है, जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जिस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल सिंह व जिपं सदस्य शशि त्यागी ने कहा कि प्रदूषित नाले की सफाई होना स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए आवश्यक था। इस मौके पर नितिन राणा, अरुण गुप्ता, डा. सुखपाल सिंह, दिनेश फौजी, अमरीश राणा, आनंद वर्मा, गंगाराम प्रधान, मनोज कुमार, राहुल, हुकम सिंह, विनय राणा, प्रवीण सिंह, लक्की वर्मा, संदीप सिंह, विकास राणा, रविंद्र चौधरी, वीरपाल सिंह, श्यामवीर त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed