{"_id":"5c1be648bdec2256e0514ab1","slug":"51545332296-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में गन्ना तौलने से इंकार, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में गन्ना तौलने से इंकार, किसानों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल में गन्ना तौलने से इंकार, किसानों का हंगामा
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल के अधिकारियों ने गन्ना खराब बताकर तौलने से इंकार कर दिया। इसके बाद मिल अधिकारियों ने किसानों की गन्नों से भरी बुग्गियों को बाहर करा दी. जिसको लेकर किसानों में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को किसान एकत्र होकर मिल में पहुंचे। किसानों ने मिल में हंगामा खड़ा कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहवालत भी कार्यकर्ताओं के साथ मिल में पहुंचे। हंगामा होने पर मिल अधिकारियों ने किसानों का गन्ना तौला, तब कहीं जाकर किसान शांत हुए।
गांव लोहडडा के किसान बुधवार की रात को अपनी भैंसा बुग्गियों में गन्ना लेकर शुगर मिल में पहुंचे। मिल में अधिकारियों ने किसानों की बुग्गी में लदे गन्ने को खराब बता दिया और तौलने से इंकार कर दिया। जबकि किसानों का कहना था कि वे साफ सुथरा गन्ना लेकर आए हैं। इसके बाद बावजूद मिल अधिकारियों ने किसानों की गन्नों से भरी भैंसा बुग्गियों को मिल से बाहर करा दी। गन्ना लेने से इंकार करने पर किसानों में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार की सुबह किसान एकत्र होकर मिल में पहुंचे। इन किसानों ने मिल में हंगामा खड़ा कर दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भी कार्यकर्ताओं के साथ मिल में पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने मिल के जीएम डा. अशोक कुमार से बातचीत की। जिलाध्यक्ष का कहना था कि किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिल में आने पर किसानों का गन्ना जरूर लेना पड़ेगा। जीएम का कहना था कि जिन किसानों को गन्ना तौलने से मना किया गया है, उन किसानों की भैंसा बुग्गियों में साफ सुधरा गन्ना नहीं था।