फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन

रालोद कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं का बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन
खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में बिजलीघर पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम छह सूत्री मांगों का एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार और एक्सईएन सेवाराम को सौंपा।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी और जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। अभिषेक चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की किसान मजदूर विरोधी वर्तमान सरकार ने ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को तबाह कर देने वाला फैसला लिया है। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दरों में 260 प्रतिशत से 350 प्रतिशत तक की वृद्धि कर हर ग्रामीण उपभोक्ता पर एक असहनीय भार डाल दिया है। रालोद द्वारा चार जुलाई को मुख्यालयों पर दिए गए ज्ञापन के माध्यम से सूचित भी किया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा 40 दिन बाद भी उस विषय का संज्ञान न लेने पर 13 अगस्त को रालोद कार्यकर्ता और विद्युत उपभोक्ता बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हुए हैं। रालोद ने अपनी मांगों में बिजली की बढ़ी दरों को अविलंब वापस ली जाए।
विज्ञापन

विद्युत अधिनियम की धारा 138ए के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के मद्देनजर इस धारा को समाप्त कर विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर निरस्त की जाए। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की त्वरित आवश्यकता है, समस्त अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए। टूटे पोल एवं तार अविलंब बदले जाए आदि छह सूत्री मांग का एक ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार व एक्सईएन सेवाराम को सौंपा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, प्रदेश महासचिव युवा पंकज राठी, जगदीश आर्य, नगराध्यक्ष वकील मंसूरी, ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी, सतेंद्र अहलावत, मुकेश, दिमाग सिंह, राजकुमार तेवतिया, सचिन आर्य, इंजीनियर उस्मान, राहुल तोमर, राहुल अहलावत, मनीष चौधरी, राजसिंह, सुंदर प्रधान, कुंवरपाल मुखिया, अंकुर राना, ब्रिजेश प्रधान, मनोज चौधरी, देवेंद्र चौधरी, आशु अहलावत, गौरव पाराशर, विशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed