फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   साकेत के तालाब से अवैध कब्जा हटवाया

साकेत के तालाब से अवैध कब्जा हटवाया

Sat, 07 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
साकेत के तालाब से अवैध कब्जा हटवाया
तालाब पर बने 16 मकान ध्वस्त किए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका प्रशासन ने साकेत कॉलोनी स्थित तालाब पर अवैध कब्जा कर बनाए गए 16 मकानों को शुक्रवार को भारी फोर्स के साथ ध्वस्त कर दिया। तालाब की भूमि पर वर्तमान सभासद समेत 11 लोगों ने अवैध कब्जा कर पक्के मकान बनाए हुए थे। इनके अलावा, उक्त भूमि पर दो कच्चे मकान, दो झोपड़ी व एक डेयरी भी बनाई गई थी, जिन्हें नेस्तनाबूद कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन भारी फोर्स के सामने उनकी एक न चली।
शहर के साकेत कॉलोनी में नगरपालिका का करीब 25 बीघा रकबा का तालाब स्थित है। उक्त तालाब की भूमि पर बरसों से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था, जिस पर धीरे-धीरे पहले कच्चे मकान और फिर उन्हें पक्के निर्माण में तब्दील कर दिया गया था। फिलहाल मौके पर इस तरह के कुल 11 पक्के मकान, दो कच्चे मकान, दो झोपड़ी व एक डेयरी बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ था। कब्जा करने वालों में वर्तमान क्षेत्रीय सभासद दिलशाद भी शामिल था। उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ पालिका प्रशासन ने कोर्ट में बेदखली का मुकदमा भी दायर किया हुआ है। शुक्रवार सुबह पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सेन, कर अधिकारी आरडी पोरवाल व लिपिक राजेश्वर शर्मा टीम के साथ ही जेसीबी व भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जाधारकों को मकान खाली करने की चेतावनी दे दी। इसके कुछ समय बाद ही पालिका प्रशासन ने तालाब की भूमि पर बने पक्के मकानों को जेसीबी से तोडऩे का काम शुरू कर दिया। शुरूआती दौर में लोगों ने पालिका कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन भारी फोर्स के सामने उनकी एक न चली। इसके बाद पालिका प्रशासन ने एक-एक कर सभी अवैध निर्माणों को बिस्मार कर दिया। अवैध निर्माणों का कुछ हिस्सा रात होने के कारण शेष रह गया है, जिस पर शनिवार सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


दो मकान तोड़ते ही खराब हो गई जेसीबी
मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी स्थित तालाब पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन दो मकानों को तोडऩे के साथ ही खराब हो गई। यह देख लोगों ने खुद अपने हाथों से मकानों को तोडऩा शुरू कर दिया। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही पालिका प्रशासन ने दूसरी जेसीबी मंगा ली, जिसके बाद अवैध निर्माणों को बिस्मार करने का काम फिर से कर दिया गया। पालिका अफसरों के अनुसार, देर शाम तक अवैध कब्जा कर बनाए गए नौ मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था, जिसके बाद अन्य अवैध कब्जों को शनिवार सुबह फिर से तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed