फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टोल प्लाजा शुरु होते ही रोडवेज ने बढ़ाया किराया

टोल प्लाजा शुरु होते ही रोडवेज ने बढ़ाया किराया

Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा शुरु होते ही रोडवेज ने बढ़ाया किराया
रोहाना (मुजफ्फरनगर)। स्टेट हाइवे-59 पर रोहाना में टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क लेने की प्रक्रिया शुरू होते ही रोडवेज ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। रविवार को दोपहर 12 बजे से मुजफ्फरनगर-सहारनपुर फोरलेन हाइवे पर टैक्स के बाद ही वाहनों को आगे जाने का मौका दिया गया। टोल टैक्स पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग प्राधिकरण और देवबंद हाइवे प्राईवेट लिमिटेड ने पीपी मॉडल पर 52.887 किमी फोरलेन हाइवे का निर्माण किया है। 752.88 करोड़ रुपये बजट से बने स्टेट हाइवे-59 पर रविवार से वाहनों से टोल शुल्क की वसूली प्रारंभ हो गई। शहर के स्वामी कल्याण देव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रामपुर के तिराहे से गागनहेड़ी के ज्योतिबाफूले चौराहे तक यह सड़क बनाई गई है। लखनऊ की एपको कंपनी आगामी 23 साल तक स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूलेगी। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद रोहाना खुर्द में बने टोल प्लाजा पर टैक्स लेने की प्रक्रिया शुरू होते ही उप्र रोडवेज परिवहन निगम की बसों के किराये में बढ़ोत्तरी कर दी है। हाइवे पर सुखद सफर के लिए यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन

टोल टैक्स शुरू होने के पहले दिन दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गर्मी के कारण वाहन चालक और यात्री बेहाल रहे। सात घंटे तक टोल पर जाम के हालात रहे। टोल प्लाजा प्रबंधक इतेंद्र सिंह ने बताया कि टोल पर वाहनों से निर्धारित शुल्क वसूली प्रारंभ हो गई है। व्यवस्था को सुचारु बनाने में एक दो दिन का समय लगेगा। संडे की छुट्टी की वजह से भी हाइवे पर वाहनों की अधिक आवाजाही रही। बताते चले कि टोल प्लाजा को भगवा रंग में रंग दिए जाने पर मामला सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज की नई किराया सूची
फोरलेन हाइवे पर आराम के सफर के लिए रोडवेज ने जो दरे बढ़ाई है, उसमें यात्रियों को प्रति टिकट दस रुपये अतिरिक्त अदा करने होंगे। मुजफ्फरनगर डिपो के ईडीपी इंचार्ज अनुज त्यागी ने यह जानकारी दी है। उनके मुताबिक बसों पर एक ओर से टोल शुल्क 345 रुपये लगाया गया है। मुजफ्फरनगर से सहारनपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को नए रेट पर टिकट लेने होंगे।

स्टेशन का नाम पहले अब
सहारनपुर वाया गागलहेड़ी 80 90
सहारनपुर वाया टपरी 73 83
देवबंद 33 43
नांगल 54 64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed