{"_id":"5b25547e4f1c1b315d8b56ae","slug":"51529173118-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्क में अमन चैन को उठें हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्क में अमन चैन को उठें हजारों हाथ
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। कस्बे एवं देहात में उमंग और उत्साह के साथ ईद मनाई गई। ईदगाह समेत दर्जनों मस्जिदों में नमाज के दौरान मुल्क की तरक्की और अमन चैन के लिए हजारों हाथ उठे। कस्बे में स्थित ईदगाह पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ नमाज संपन्न हुई।
काजी सईद अहमद ने परंपरागत तरीके से नमाज कराई। कस्बे में जामा मस्जिद, थाने वाली, चुपाड़ वाली, डूम वाली, तकिए वाली एवं निरधना, कुटेसरा ईदगाह, गांव दधेडू कलां ईदगाह, चौकड़ा, नगला राई, पावटी, कुल्हेड़ी और लुहारी खुर्द, हैबतपुर में स्थित मस्जिदों में खुशगवार माहौल में ईद की नमाज हुई। इलाके में ईद का त्योहार शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। दधेडू कलां में ईद मेले में बच्चों ने झूलों पर आनंद लिया और जमकर खरीददारी की। नमाज के दौरान थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी मय फोर्स के ईदगाह और क्षेत्र में सुरक्षा बंदोबस्त के कड़े इंतजाम किए थे।
सौहार्द के संदेश के साथ ईद मिलन
चरथावल। कस्बे एवं ग्रामीण अंचलों में सौहार्द और प्यार के पैगाम के साथ ईद मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुस्लिम समाज के लोगों के यहां हर वर्ग के लोगों ने शिरकत कर सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। पूर्व चेयरपर्सन के पति इस्लामुद्दीन, फतेहदीन त्यागी, असलम त्यागी, सपा नेता सलीम त्यागी, डॉ. नौशाद त्यागी के यहां आयोजित ईद-मिलन कार्यक्रम में लोगों ने पहुंचकर मुबारकबाद दी। नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी, किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, कुशलपाल त्यागी, विजेंद्र त्यागी, योगेश त्यागी ने ईद मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर बधाई दी।