{"_id":"5ada3ed34f1c1be2798b5559","slug":"51524252371-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह अभिशाप रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह अभिशाप रैली निकाली
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाल विवाह अभिशाप रैली निकाली
मोरना। महिला समाख्या मुजफ्फरनगर के बैनरतले गांव चौरावाला में बाल विवाह रोको अभियान व स्कूल चलो अभियान के संदर्भ में रैली निकाली गई. जिसमें स्कूल के बच्चों, अध्यापकों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
बाल विवाह एक अभिशाप कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान बहरोज अख्तर द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान ने आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में बाल विवाह जैसे मुद्दे नहीं हैं। लोग जागरूक हो रहे हैं। बालिग होने पर ही अपने बच्चों की शादी करते हैं। शमशाद प्रवीन ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केवल शारीरिक मजबूत दिखाई पड़ने पर परिवारजन बच्चों की शादी कर देते हैं। जबकि शादी की उम्र 21 वर्ष व 19 वर्ष है। बाल विवाह रोको व स्कूल चलो अभियान को जारी रखते हुए स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकाली गई। इस दौरान दीवार लेखन का कार्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य सहयोगी के रुप में पूनम यादव, इंद्रावती सहायिका, वंदना, शानू, सुरेशो, शिवानी, आशा, रीना, डोली, फूल समंद्री आदि महिलाएं मौजूद रहीं।