फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रेप की घटनाओं के विरोध में तीन दिवसीय उपवास

रेप की घटनाओं के विरोध में तीन दिवसीय उपवास

Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रेप की घटनाओं के विरोध में तीन दिवसीय उपवास
कलक्ट्रेट में मनेश गुप्ता ने शुरू किया उपवास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय के संयोजक मनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ देश में कठुआ, उन्नाव और दलित महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने जैसी घटनाओं से क्षुब्ध होकर डीएम कार्यालय पर तीन दिवसीय उपवास प्रारंभ कर दिया।

मनेश गुप्ता ने कहा कि कठुआ में अपहरण कर आठ वर्षीय बच्ची के साथ आरोपियों ने अमानवीयता की हदें पार कर दी। भाजपा के दो मंत्री आरोपियों को बचाने के लिए हिंदू एकता मंच की रैली में शामिल होते हैं। उन्नाव में किशोरी के साथ हुई रेप की घटना में भाजपा विधायक गिरफ्तार हो चुका है। मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ से परेशान महिला को पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उसने आत्महत्या कर ली। इन सारी घटनाओं से यही साबित होता है कि देश और प्रदेश की वर्तमान सरकारें संवेदनहीन हो चुकी हैं। इन सब घटनाओं को देखते हुए उपवास पर बैठना पड़ रहा है। उपवास पर मनेश गुप्ता के साथ सुरेंद्र कुमार, सोमेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, संतरपाल, राखी, ताहिरा, माया, रीना, कमलेश, रविता, खातून, बाला, बोहती और सविता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed