{"_id":"5a9307674f1c1b187e8b8371","slug":"51519585127-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर शांति और सद्भाव का परिचय दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर शांति और सद्भाव का परिचय दे
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों पर शांति और सद्भाव का परिचय दे
चरथावल।
रंगों के पम्परागत उत्सव होली को सौहार्द पूर्ण बनाने के लिए वक्ताओं ने सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सीओ सदर एएसपी मणिलाल पाटीदार ने कहा कि होली का त्यौहार आपस में भाईचारे का संदेश देता है। होली पर उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
रविवार को थाना परिसर में आयोजित क्षेत्र के मोअज्जिज लोगों की बैठक में एएसपी पाटीदार ने कहा कि गंगा जमुना दोआब की जिले की संस्कृति प्यार और सद्भाव को बरकरार रखना है। यह परस्पर सहयोग से संभव है। ऐतिहासिक घाट मेले में दुकानदारों के साथ अवैध वसूली, दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली का त्यौहार शांति पूर्ण मनाने की अपील की । तहसीलदार सदर रंजीत सिंह ने कहा कि गलती से रंग डलने पर कोई इसू न बनाए, बल्कि आपसी सहयोग से निपटाकर व आपसी भेदभाव भूलाकर लुत्फ उठाए। प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने कहा कि बच्चों से गलती होने पर समझदारी का परिचय दे और मामले को तूल नहीं दे। त्योहारों पर शांति और सद्भाव का परिचय दे। इरशाद त्यागी, आबाद त्यागी, ड़ा. भूपेंद्र सिंह, नफीस प्रधान, जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ, अनुज गर्ग, सुरेश पाल, तमरेज, फुरकान, संजीव चौधरी, ड़ा. नौशाद, राजेंद्र प्रधान महाबलीपुर आदि मौजूद रहे।