{"_id":"5a60f07f4f1c1ba3268b51f7","slug":"51516302463-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय वाहन चालकों ने मांगा समान वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय वाहन चालकों ने मांगा समान वेतन
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वाहन चालकों ने मांगा समान वेतन
मुजफ्फरनगर। राजकीय वाहन चालकों ने देश में समान वेतन नीति लागू करने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
डीएम कार्यालय पर धरने के उपरांत राजकीय वाहन चालक महासंघ की ओर से पदाधिकारियों ने अपनी 12 मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में वाहन चालकों को एक काम एक समान वेतन देने, स्टाफ कार चालक पदोन्नति स्कीम से अनुपात हटाने, चालक के रिक्त पदों पर भर्ती करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सरकारी गाड़ी का बीमा कराने आदि मांग की गई हैं। धरने पर महासंघ के जिलाध्यक्ष बागेश पाठक मंत्री मनोज कुमार के साथ दर्जनों वाहन चालक मौजूद रहे।