फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज चालकों के लिए सौगात

रोडवेज चालकों के लिए सौगात

Mon, 25 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज चालकों के लिए सौगात
दुर्घटनारहित बस चलाने पर मिलेगा एक लाख का इनाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने बस चालकों के लिए सुरक्षित चालक प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसमें दुर्घटनारहित बसों का संचालन करने वाले चालकों को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। पहले पांच साल में प्रत्येक वर्ष धनराशि मिलेगी। यदि किसी चालक ने लगातार दस वर्ष तक बिना दुर्घटना के बस का संचालन किया और नियमित ड्यूटी के साथ निर्धारित किलोमीटर भी तय किए, तो उसे रिटायरमेंट के दौरान एक लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा। इस संबंध में परिवहन के अपर प्रबंध निदेशक के आदेश डिपो को प्राप्त हो गए हैं।

चालक और परिचालक ही रोडवेज की रीढ़ है। डिपो की आय इन्हीं के कंधों पर निर्भर है। दोनों में चालक की भूमिका अहम है, क्योंकि चालक पर ही यात्रियों को सकुशल गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। परिवहन निगम ने अब इन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सुरक्षित चालन प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है। इस योजना का लाभ परिवहन निगम के नियमित चालकों के साथ संविदा चालक भी ले सकते हैं। डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना में ऐसे चालकों को लाभान्वित किया जाएगा, जिनका संचालन दुर्घटना रहित होगा, साथ ही जो पहले तिमाही में कम से कम 65 दिन की ड्यूटी नियमित करेगा और निर्धारित 15 हजार किलोमीटर बस का संचालन करेगा। हर माह 15 ड्यूटी और चार हजार किलोमीटर का संचालन दुर्घटनारहित भी जरूरी है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले चालकों को पहले वर्ष 5000 रुपये, दूसरे वर्ष 7500 रुपये, तीसरे वर्ष 10 हजार रुपये, चौथे वर्ष 12 हजार रुपये और पांचवें वर्ष 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के दिए जाएंगे। ऐसे चालक जिनका कार्यकाल 10 वर्ष से अधिक का है और निर्धारित मानकों को पूरा करते हो, उन्हें सेवानिवृत्ति के दौरान एक लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। एआरएम अग्रवाल ने बताया कि डिपो के सभी चालकों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed