{"_id":"59c6afcd4f1c1bb2688b6046","slug":"51506193357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुंदर झांकियों संग निकली राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुंदर झांकियों संग निकली राम बारात
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदर झांकियों संग निकाली रामबारात
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से बैंडबाजों और सुंदर झांकियों के साथ शनिवार शाम श्रीराम बारात निकाली गई। शोभायात्रा का रास्ते में हिंदू समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीराम रामलीला भवन से आरंभ हुई शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी द्वारा श्रीराम का तिलक कर किया। उसके उपरांत शोभायात्रा हाईवे से होती हुई मेन बाजार, मोहल्ला कानूनगोयान और हलवाईयान आदि से गुजर कर वापस रामलीला भवन पर संपन्न हुई, जहां पर कमेटी के लोगों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया और विवाह की रस्म अदा कर सीता को विदा किया गया। शोभायात्रा में कमेटी के नवीन गोयल, रजनीश सिंघल, भारत भूषण खुल्लर, मणीकांत गोयल, सुशील कर्णवाल, आनंद धीमान, मनोज कर्णवाल, आकाश गोयल, अंकित गोयल, लवी अग्रवाल, रजत वर्मा आदि मौजूद रहे।
रामलीला भवन से सीता को विदा किया
कस्बे में रामलीला का मंचन जबसे शुरू हुआ है, तब से सीता को विदा करने की रस्म मूल रूप से पुरकाजी निवासी हाल निवासी मुजफ्फरनगर लाला केशोदास के पुरकाजी में मौहल्ला कानूनगोयान में बने आवास से की जाती रही है। इस बार किसी बात को लेकर हुई नाराजगी के चलते उन्होंने अपने आवास से विदा करने की रस्म कराने से इंकार कर दिया था, जिस कारण रामलीला कमेटी को रामलीला भवन से विदाई की रस्म करानी पड़ी है।