{"_id":"599b2f1a4f1c1b9d2f8b4666","slug":"51503342362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसे में मरे संतो व श्रद्धाओं को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसे में मरे संतो व श्रद्धाओं को श्रद्धांजलि दी
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में मरे संतों और श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी
खतौली। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मरे संतों और श्रद्धालुओं को भाकियू जिलाध्यक्ष के साथ सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग तथा किसान एकत्र हुए। जिसमें मुस्लिम समाज की भारी संख्या थी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हादसे में मारे गए संतों तथा श्रद्धालुओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदना है। रेलवे की लचर व्यस्था तथा लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। सैकड़ों लोगों ने अपने हाथों में मोमबत्ती लेकर जीटी रोड स्थित घंटाघर से जानसठ तिराहे तक श्रद्धांजलि मार्च निकाला। इसके बाद जलती मोमबत्तियों को एक स्थान पर रखा गया। ट्रेन हादसे के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए ट्रेन की बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा था।