फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   51095 students participated in Learning Outcome Examination

परिषदीय विद्यालयों में लर्निंग आउटकम्स परीक्षा

Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
51095 students participated in Learning Outcome Examination
लर्निंग आउटकम्स परीक्षा में 51095 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के सभी 881 प्राथमिक विद्यालयों एवं 382 उच्च प्राथमिक विद्यालय के साथ सभी आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लर्निंग आउटकम्स की परीक्षा का आयोजन हुआ। कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के पंजीकृत 51095 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जिले के समस्त विद्यालयों में प्रात: सात बजे से ब्लॉक संसाधन केंद्रों से पर्यवेक्षकों को सील लिफाफों में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए। पर्यवेक्षकों ने विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा का आयोजन कराया। परीक्षा को नकलविहीन कराने को डीएम ने जनपद स्तरीय विकास खंडवार अधिकारियों की नोडल अधिकारी बनाया था। जिला विद्यालय निरीक्षण बघरा, जिला प्रोबेशन अधिकारी बुढ़ाना, समाज कल्याण अधिकारी चरथावल, सहायक निदेशक मत्स्य जानसठ, जिला कृषि रक्षा अधिकारी खतौली, जिला कृषि अधिकारी सदर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोरना, जिला कार्यक्रम अधिकारी पुरकाजी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता नगरक्षेत्र मुजफ्फरनगर तथा भूमि संरक्षण अधिकारी की शाहपुर में ड्यूटी लगाई गई। इसी प्रकार परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीम सिंह ने निरीक्षण किया। मोहम्मद अल्ताफ वरिष्ठ प्रवक्ता डायट, बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी आदि पर्यवेक्षक के रूप में शामिल रहे। परीक्षा में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति लगभग 89 प्रतिशत रही। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑनलाइन दर्पण पोर्टल के माध्यम से की जाएगी ओर समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन दर्पण पोर्टल पर अपलोड कराया जाएगा। परिणाम प्राप्त होने के आधार पर शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन को भविष्य की कार्ययोजना तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed