फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   500 intelligence watch on the 225 km Kanwar route

225 किमी के कांवड़ मार्ग पर 500 खुफिया नजर

Thu, 14 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
500 intelligence watch on the 225 km Kanwar route
कांवड मार्ग का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कमर कस ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ यात्रा पर निगाह रखने के लिए लगभग 225 किलोमीटर वाले कांवड़ मार्ग पर पूरे जिले में 500 सीसीटीवी लगाए गए हैं। मार्ग से लेकर हाईवे तक पर पुलिस की नजर रहेगी। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ कांवड़ मार्ग कर भ्रमण कर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा-मार्ग पर अफसरों का ध्यान
जिले में कांवड़ मार्ग पुरकाजी के भूराहेड़ी से शुरू होकर मेरठ रोड पर खतौली के भंगेला चेकपोस्ट, शिव चौक मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना (बागपत व शामली सीमा) व तितावी (शामली सीमा), रोहाना -देवबंद मार्ग (सहारनपुर सीमा) तक है। इस मार्ग पर अधिकारी दिन रात ध्यान लगाए हुए है। इस मार्ग पर चाहे कांवड़ मार्ग नहर पटरी हो या पुरकाजी से मेरठ दिल्ली का मुख्य मार्ग, हरियाणा जाने वाला शामली मार्ग अथवा शहर से बागपत जाने वाला हो। सभी छोटे बड़े मार्ग पर सीसीटीवी लगवाएं गए है, ताकि हर जगह पर पुलिस की निगाह हो और कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। इन सीसीटीवी के लिए कलक्ट्रेट व शिव चौक पर दो स्थानों पर मुख्य रूप से कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां दो सीओ की ड्यूटी लगाई गई है। बडे़ अधिकारी भी समय समय पर पहुंचकर निगरानी करते है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने किया भ्रमण
बृहस्पतिवार को एसएसपी विनीत जायसवाल मेरठ डीजीपी की बैठक में गए थे। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कई सीओ के साथ जिले के पूरे कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। सुरक्षा के लिए ड्यूटी प्वाइंट्स, रुट डायवर्जन, सुरक्षा की दृष्टि से लगे सीसीटीवी के कंट्रोल रूम का सिटी मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमण किया। ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed