फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   500 crore business affected due to bank strike

बैंकों की हड़ताल से 500 करोड़ का व्यापार प्रभावित

Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
500 crore business affected due to bank strike
महावीर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक हड़ताल के चलते पड़ा सुना - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज यूनियन ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में हड़ताल कर प्रदर्शन किया। जिले में कई बड़े बैंकों की हड़ताल का आम जनता पर असर पड़ा। हड़ताल से जिले में 500 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

नई मंडी के इंडियन बैंक के सामने बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल और प्रदर्शन में जिले के पंजाब एंड सिंध बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, ओबीसी, यूको बैंक के कर्मचारी शामिल रहे। हड़ताल के चलते इन बैंकों में लेन-देन नहीं हुआ। एटीएम के सुचारु रहने और जिले के लीड बैंक पीएनबी, एसबीआई और जिला सहकारी बैंक के खुलने से हड़ताल का व्यापक असर नहीं रहा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश का कामगार वर्ग 28 व 29 मार्च को देश व्यापी हड़ताल कर रहा है। हमारी यूनियन दृढ़ मत है कि भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्था को व्यापक विकास का आकार देने के लिये सार्वजनिक क्षेत्र को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दशकों से बैंकों के निजीकरण के उद्देश्य से बैंकिंग सुधारों का हमारी यूनियन लगातार विरोध कर रही है। प्रदर्शन में आरपी शर्मा, अशोक शर्मा, एके भटनागर, एसएन गोयल, एससी वर्मा, अमित, निक्की, सारंग सिंघल, चिंटू, अभिषेक त्यागी, प्रशांत, तुषार, एके जैन, संजय अरोरा आदि मौजूद रहे। एलडीएम बीएस तोमर ने बताया कि जिले में बैंकों की 300 शाखाएं है, हड़ताल से 50 शाखा प्रभावित हुई है। जिले में कुल 500 करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।

नई मंडी के इंडियन बैंक पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी

नई मंडी के इंडियन बैंक पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

महावीर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक में हड़ताल के चलते परेशान उपभोक्ता

महावीर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक में हड़ताल के चलते परेशान उपभोक्ता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बैंकों की हड़ताल के चलते लगाया गया हड़ताल का नोटिस

बैंकों की हड़ताल के चलते लगाया गया हड़ताल का नोटिस- फोटो : MUZAFFARNAGAR

बैंकों की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड स्थित नैनीताल बैंक पर लगा ताला

बैंकों की हड़ताल के चलते कोर्ट रोड स्थित नैनीताल बैंक पर लगा ताला- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed