{"_id":"5dfa6ec58ebc3e880968f25a","slug":"500-blankets-distributed-on-minority-rights-day-muzaffarnagar-news-mrt4594649136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर 500 कंबल वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर 500 कंबल वितरित
विज्ञापन
मुजफ्फ़रनगर। पैगाम-ए-इंसानियत संस्था ने अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया। पैगाम-ए-इंसानियत के 2020 के पंचांग व उर्दू कैलेंडर के विमोचन के साथ-साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों को 500 कंबल भी वितरित किए गए।
बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शिवेंद्र ने अल्पसंख्यकों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। संस्था के अध्यक्ष आसिफ राही ने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये सरकार को गंभीरतापूर्वक कदम उठाने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे फादर अंद्रयास ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार को अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए योजनाओं और कानून को सख्ती से लागू कराना होगा, ताकि अल्पसंख्यक खुद को देश की मुख्य-धारा से जुड़ा हुआ महसूस करें और देश के विकास में अपने आपको सहभागी पाएं। संचालन गौहर सिद्दीकी ने किया। जसप्रीत सिंह, देवेंद्र सिंह, आशीष जैन, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, अशोक अग्रवाल, सत्यवीर वर्मा, महबूब आलम, मौलाना मूसा कासमी, बदर खान, मास्टर नर्ज खान, इकराम कस्सार, आलमगीर रथेडी, रईसुददीन राना, वसीम अहमद, अमीर आजम खान, नईम, शहजाद कुरैशी, दिलशाद पहलवान, फैजान अंसारी, अमीर आजम,शाहजेब खान, आजम खान, फरहान खान, जियाउर रहमान, वसीम, इशरत त्यागी, महबूब अनवर आदि मौजूद रहे।