फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   5.5 lakh cheated from doctor in the name of sending him to a medical seminar in Dubai

Muzaffarnagar News: दुबई में मेडिकल सेमिनार में भेजने के नाम पर डाक्टर से साढे़ पांच लाख ठगे

Sat, 31 Dec 2022 08:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 08:35 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में मेडिकल सेमिनार में आमंत्रित कर डॉक्टर को दुबई भेजने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी की गई।  पीड़ित चिकित्सक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
5.5 lakh cheated from doctor in the name of sending him to a medical seminar in Dubai
सांकेतिक चित्र

विस्तार

मेडिकल सेमिनार में आमंत्रित कर दुबई भेजने के नाम पर डीएवी डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव और चिकित्सक डॉ. महेेंद्र कुमार बंसल से साढे़ पांच लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित चिकित्सक ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन


साउथ सिविल लाइन निवासी चिकित्सक डॉ. महेंद्र कुमार बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया कि विभिन्न दवा कंपनियां समय-समय पर उनसे संपर्क करती रहती है और विभिन्न सेमिनार में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी करती है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में उनके पास गेलनमार्क कंपनी के जोनल हेड विशाल पांडेय की कॉल आई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी 24 दिसंबर से 29 दिसंबर तक दुबई मेें चलने वाली मेडिकल सेमिनार में उन्हें आमंत्रित करना चाहती है। इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने सहमती दे दी। बताया गया कि आने जाने और होटल का खर्च पहले तो उन्हें स्वयं उठाना पड़ेगा, बाद में कंपनी पूरा खर्च चुकता कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास कर उन्होंने साढे़ पांच लाख रुपये विशाल पांडेय के बताए खाते में अलग अलग समय पर जमा करा दिए। छह दिसंबर को कंपनी की ओर से उन्हें 62,300 रुपये का चेक आंशिक भुगतान के रूप में भेजा गया, जो बैंक में भुगतान के लिए लगाने पर बाउंस हो गया।

चिकित्सक के मुताबिक विशाल पांडेय ने उन्हें होटल बुकिंग या यात्रा संबंधी कागज उपलब्ध नहीं कराएं और न ही पैसे वापस किए। मालूम करने पर पता चला कि विशाल को धोखाधड़ी करने के कारण कंपनी से निकाला हुआ है।

उन्होंने कंपनी से संपर्क कर अपनी रकम वापस करने की मांग की है। आरोप लगाया कि अब विशाल पांडेय व्हाट्सएप पर नकली टिकट भेज रहा हैं , लेकिन पैसा वापस नहीं कर रहा है। वह अब तो धमकी भी देने लगा हैं। उन्हाेंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


चिकित्सक डॉ. महेंद्र कुमार बंसल की तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई हैं। - आयुष विक्रम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed