फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   485 more found infected including nine children

नौ बच्चों समेत 485 और मिले संक्रमित

Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
485 more found infected including nine children
मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर करो ना जान केंद्र पर जांचकर्ता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नौ बच्चों समेत 485 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण ने बृहस्पतिवार को रफ्तार पकड़ी। संक्रमण के 485 केस मिले, जिनमें पांच साल से कम उम्र के नौ बच्चे भी शामिल हैं। सक्रिय केस की संख्या 2200 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन लगातार लोगों को कोरोनारोधी टीकाकरण और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की चेतावनी दे रहा है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि दो संक्रमितों को अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। अन्य संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। जिले में 487 लोग ऐसे हैं, जिन्हें कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल गई है, अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिन क्षेत्रों में संक्रमित मिले हैं, वहां पर कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य कराया गया है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है। सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की जा रही है। सावधानी से ही बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बुधवार को जिले में काफी कम संख्या में केस मिले थे, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर संक्रमण बढ़ा है।
विज्ञापन

इस तरह मिले कोरोना के मरीज
तिथि संक्रमित
20 जनवरी 485
19 जनवरी 192
18 जनवरी 332
17 जनवरी 494
16 जनवरी 256
15 जनवरी 504
2252 लोगों ने कराई जांच
कोरोना संक्रमण के बृहस्पतिवार को 2252 टेस्ट कराए गए। इनमें एंटीजन से 1126 और आरटीपीसीआर से भी 1126 टेस्ट कराए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह कराई जा रही रैंडम जांच में 84 संक्रमित मिले हैं। इनमें अधिकतर बिना लक्षणों वाले मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed