{"_id":"6810d698e766801aaa018889","slug":"45-accused-have-formed-a-gang-most-of-them-are-related-to-each-other-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-144594-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 45 आराेपियों ने बनाया है गिरोह, अधिकांश आपस में रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 45 आराेपियों ने बनाया है गिरोह, अधिकांश आपस में रिश्तेदार
विज्ञापन
मेरठ, गाजियाबाद के लिए
- 45 सदस्यों में अधिकांश सदस्य वहलना, सरधना, संधावली और खतौली के रहने वाले
- सोमवार रात में मंसूरपुर थाना पुलिस ने पकड़े 12 आरोपी, चार हुए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में सोमवार देर रात मुठभेड़ में पकड़े गए 12 आरोपियों के गिरोह में 45 आरोपी शामिल हैं। एक घटना को अंजाम देने में 12 आरोपी शामिल रहे हैं। इस गिरोह ने आगरा व अन्य दूर-दराज स्थानों पर ट्रांसफार्मर व नलकूपों से तांबा, अन्य सामान चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मंसूरपुर से ट्रांसफार्मर व नलकूपों से तांबे का तार, अन्य सामान चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। इस गिरोह में 45 आरोपी शामिल हैं। अधिकांश सदस्य वहलना, सरधना, संधावली और खतौली के रहने वाले हैं। यह गिरोह वेस्ट यूपी में पिछले कई साल से घटनाएं कर रहा है। यह सभी अधिकांशत: आपस में रिश्तेदार हैं।
इस गिरोह ने अब तक मुजफ्फरनगर, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत आदि जिलों में घटनाएं की हैं। एक घटना को अंजाम देने में लगभग 12 आरोप शामिल होते हैं। सोमवार रात में मंसूरपुर पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा है। इनमें चार घायल हुए हैं। इस गिरोह के 24 आरोपी कुछ ही समय में गिरफ्तार किए गए। चोरी का माल लोनी में रहने वाले खतौली के कबाड़ियों के माध्यम से बेचते हैं। कबाड़ियों की भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -
मंसूरपुर पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार--
- सोम उर्फ सोमपाल निवासी ग्राम वहलना,थाना खालापार, (घायल, वांछित व दस हजार का इनामी)
- रविन्द्र निवासी ग्राम मदारपुरा, थाना सरधना, मेरठ (घायल, वांछित व दस हजार का इनामी)
- विकास निवासी ग्राम मदारपुरा, थाना सरधना, मेरठ (घायल)
- सलीम निवासी मोहल्ला इकराम नगर, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद (घायल)
- सलमान उर्फ काला निवासी ग्राम मदारपुरा, थाना सरधना, मेरठ।
- इरफान निवासी ग्राम किला परीक्षित गढ़ पट्टी, थाना परीक्षितगढ, मेरठ।
- रोहित निवासी ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
- नीरज निवासी ग्राम फुगाना, थाना फुगाना, जनपद मुजफ्फरनगर।
- समीर निवासी मोहल्ला शानदार गार्डन लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ।
- राहुल निवासी ग्राम मदारपुरा, थाना सरधना, जनपद मेरठ।
-अरविन्द निवासी ग्राम मदारपुरा, थाना सरधना, जनपद मेरठ।
- महताब उर्फ बटला निवासी मोहल्ला लोनी कंचन पार्क, थाना लोनी, जनपद गाजियाबाद।

मंसूरपुर पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार