फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   44 villages situated along the rivers will get pure water

काली, हिंडन के किनारे के 44 गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी

Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
44 villages situated along the rivers will get pure water
नदियों के किनारे बसे 44 गांवों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में काली और हिंडन नदी के किनारे के गांवों के लोगों को अब शुद्ध पानी मिलेगा। 44 गांवो में पाइप पेयजल योजना स्वीकृत हो गई है। सरकार ने इसके लिए 88 करोड़ 86 लाख रुपये धनराशि मंजूरी कर दी है। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से एक साथ इतने गांवों में योजना को मंजूरी मिली है।
काली नदी और हिंडन के प्रदूषित हो जाने के कारण इसके किनारे बसें गांवों के हैंडपंप से निकलने वाला पानी भी प्रदूषित हो चुका है। इन गांवों में रहने वाले लोग प्रदूषित पानी के कारण विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। कैंसर जैसे घातक रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एनजीटी ने हाल ही में इन गांवों को शुद्ध पानी दिए जाने की बात कही थी। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने केंद्रीय ग्रामीण पेयजल योजना में यहां से 44 गांवों का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से भिजवाया था। इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूर कर लिया है। इन 44 गांवों में योजना को स्वीकृत करने के साथ ही योजना के लिए 8886.14 लाख मंजूर किया है। यह पैसा जल निगम को जारी कर दिया गया है। योजना में गहरा बोरिंग करने के साथ टंकी का निर्माण होगा। अंडरग्राउंड पाइप लाइन के माध्यम से घरों में पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

इन गांवों में हुई योजना स्वीकृत
मुजफ्फरनगर। जिन 44 गांवों में योजना को स्वीकृति मिली है, इनमें काली और हिंडन नदी के किनारे के गांव शामिल हैं। इन गांवों में धनसैनी, तितावी, मंधेडा, धौलरा, बहादरपुर, आदमपुर, हबीबपुर, कितास, कुतुबपुर दताना, सदरूदीन नगर, अटाली, बड़ौदा, बवाना, भसाना, बिराल, चंधेडी, डूंगर, दुर्गनपुर, हरियाखेड़ा, नगवा, सरनावली, उकावली, बिटावदा, नसीरपुर, बडकता, वैल्ली, सुल्तानपुर, ढिंढावली, हडौली, जीवना, उमरपुर, इंचौडा, किनौनी, मलीरा, महमूदनगर लकडसंधा, मिमलाना, बामनहेडी, लच्छेडा, चांदपुर, बेगराजपुर, खेडी तगान, बुडीना कलां, कुटबा, निवादा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या का हल हुआ
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि जिन गांवों में पानी प्रदूषित हो गया है, उन सभी में योजना स्वीकृत हो गई है। इसके बाद भी यदि कोई गांव रह जाता है तो उसे भी योजना में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed