{"_id":"605a38408ebc3ecbac066ab8","slug":"422-people-got-employment-in-four-years-muzaffarnagar-news-mrt5313937192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्ष में 422 लोगों को रोजगार को 51 करोड़ दिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्ष में 422 लोगों को रोजगार को 51 करोड़ दिये
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में सड़क का शिलान्यास करते राज्यमंत्री व पालिका चेयरपर्सन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चार वर्ष में 422 लोगों को रोजगार का अवसर मिला
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के संकट में जिले के उद्यमियों ने आगे बढ़कर जहां भूखों को भोजन खिलाया, वहीं अपने उद्योगों को पुन: चलाकर लोगों को रोजगार भी दिया।
प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक इकाईयां रोजगार की संभावनाएं तलाश करें तथा आईटीआई के सहयोग से अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं के तकनीकी ज्ञान के आधार पर अपनी इकाईयों में रोजगार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि सेवायोजन के पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थियों को जनपद में स्थापित औद्योगिक इकाईयां अपनी आवश्यकतानुसार नियुक्त करें तथा इसकी सूचना जिला सेवायोजन कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं।
सीडीओ आलोक यादव ने रोजगार के क्षेत्र में उद्यमियों की भूमिका को अहम बताया। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने कहा कि चार वर्षों में जिले में 422 लाभार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने को 51.52 करोड़ का ऋण दिया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के छह लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा योजनांतर्गत संचालित 10 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा चार वर्षो में 6645 बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नियोजित कराया गया। कौशल विकास मिशन में 9869 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। फेडरेशन के अध्यक्ष अंकुर गर्ग, मनीष अग्रवाल, अंकित संगल, कुश पुरी, नीलकमल पुरी आदि उपस्थित रहे।