{"_id":"5c91396dbdec221456011a30","slug":"41553021293-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव को लेकर अतिपिछड़ों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव को लेकर अतिपिछड़ों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर अतिपिछड़ों ने भरी हुंकार
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अति पिछड़ी जातियों की उपेक्षा से भाजपा के प्रति रोष व्याप्त है। प्रत्येक सीट पर पांच लाख के लगभग अति पिछड़ी जातियों का वोट है। भारतीय अतिपिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने पत्रकार वार्ता कर बड़ी पंचायत का निर्णय लिया है।
अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के मोहन प्रजापति, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष नाहर सिंह सैनी, पाल महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश पाल, प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति, कश्यप महासभा के कृष्णपाल कश्यप, विश्वकर्मा समाज के नरेश पांचाल, सैन समाज के लोकेंद्र सैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अति पिछड़ी जातियां भाजपा को वोट करती आ रही हैं। भाजपा ने आबादी के हिसाब से इन्हें प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। पश्चिम की सीटों पर भाजपा अतिपिछड़ी जातियों को उनका हक नहीं दे रही है। पश्चिम में भाजपा दो ही जातियों को बड़ी संख्या में टिकट दे रही हैं। यदि अति पिछड़ों को आबादी के हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो लोकसभा चुनाव में सोचने को मजबूर होंगे। अति पिछड़ा वर्ग अलग से अपना प्रत्याशी भी मैदान में उतार सकता है। जल्दी ही इसे लेकर अति पिछड़ा समाज की पंचायत का आयोजन होगा। रामनिवास प्रजापति, विनोद पाल, राजूपाल, डॉ सुरेश सैनी, हरबीर सैनी, श्रीमेंद्र सैनी, धर्मेेंद्र आदि मौजूद रहे।