{"_id":"5c816cdfbdec2214787e25d1","slug":"41551985887-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरकाजी विधायक ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरकाजी विधायक ने किया विकास कार्यो का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी विधायक ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
पुरकाजी। शासन द्वारा स्वीकृत पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा बनवाए जाने वाली खाईखेड़ी मार्ग पर होली चौक से श्मशान घाट तक सड़क का और श्मशान घाट में होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने किया।
इस दौरान उन्होंने जल्द ही अन्य सड़कों की भी मरम्मत कराए जाने की बात कही। विधायक ने बताया कि एक करोड़ 92 हजार रुपये शासन द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। होली चौक से लेकर श्मशान घाट तक सड़क की मरम्मत कर सड़क को करीब सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ दो-दो मीटर तक टाइल्स लगाने और सड़क के आसपास विकास कराया जाएगा। इसके अलावा शासन से 28 लाख 79 हजार स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से श्मशान घाट की मरम्मत और विकास आदि का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, ईओ मनोज यादव, बीजेपी नेता भारत भूषण खुल्लर, हरिराम सक्सेना, वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर ओपी गौतम, पीयूष राणा, मणिकांत गोयल, सुशील वर्मा, केपी सिंह के अलावा समर काजमी, सुलेमान मेंबर, हाफिज मोहसिन आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व, विधायक धमात गंग नहर के निकट आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर पुरकाजी खादर तिराहे से लेकर प्रदेश की सीमा तक करीब 15 किलोमीटर सड़क की मरम्मत व दोनों तरफ तीन मीटर चौड़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। क्षतिग्रस्त पड़े गंग नहर के पुल का नवनिर्माण कराया जाएगा। पीडब्लूडी के जेई जितेंद्र सैनी ने बताया कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। जिसके स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य का टेंडर छोड़ कर सड़क का निर्माण कर शुरू करा दिया जाएगा। राजकुमार प्रधान, नरेश गुर्जर, प्रेम गुर्जर, भंवर सिंह ,जसवीर सिंह ,कपिल कश्यप आदि मौजूद रहे।
-