फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छुट्टियों में भी खुले दफ्तर, अफसरों ने किया काम

छुट्टियों में भी खुले दफ्तर, अफसरों ने किया काम

Mon, 04 Mar 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
छुट्टियों में भी खुले दफ्तर, अफसरों ने किया काम
छुट्टियों में भी खुले दफ्तर, अफसरों ने किया काम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं को लाभ अधिक से अधिक पात्रों तक पहुंचाने के लिए अफसरों पर पूरा दबाव है। इसी के चलते रविवार के अवकाश में भी दफ्तर खुले और योजनाओं की मॉनिटरिंग खुद डीएम ने की।

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के पात्रों तक कार्ड नहीं पहुंचने से पीएमओ नाराज है। इसी के चलते आठ मार्च से पहले लाभान्वित होने वाले अधिक से अधिक लोगों को योजना की पात्रता के कार्ड भेजने का दबाव अफसरों पर है। सोमवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद भी जिला पंचायत के सभागार में इसे लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में योजना के पात्रों को कार्ड वितरित किए जाएंगे। 25 हजार पात्रों के कार्ड यहां स्वास्थ्य विभाग के पास आ चुके हैं। योजना के सही से क्रियान्वयन और लोगों तक अधिक से अधिक कार्ड पहुंचाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग में रविवार को भी काम हुआ। डीएम अजय शंकर पांडेय ने विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग की। इसी के साथ किसानों के लिए चल रही पीएम सम्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले, इसके लिए फिडिंग का कार्य विभाग में छुट्टियों में भी चला। कृषि विभाग के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग में रहे। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना को लेकर रविवार को पूरे दिन पंजीकरण का काम चला। एएलसी ऑफिस जहां खुला रहा, वहीं ब्लाक मुख्यालयों पर भी पंजीकरण का कार्य हुआ। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि रविवार और सोमवार की छुट्टी होने के बाद भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है। मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में पात्रों को प्रमाण पत्र जारी किए जाने हैं। डीएम अजय शंकर पांडेय खुद योजना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी के साथ लोक निर्माण विभाग और डूडा के कार्य भी छुट्टी में चले। अफसरों पर आठ मार्च से पहले योजनाओं को स्वीकृत कराने का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed