फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कमल कप प्रतियोगिता का आयोजन

कमल कप प्रतियोगिता का आयोजन

Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कमल कप प्रतियोगिता का आयोजन
कमल कप प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजयुमो ने चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कमल कप प्रतियोगिता का आयोजन किया। आठ टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टीमों में हनुमत मंडल, मंडी मंडल, बेहड़ा सादात, मीरापुर, खतौली, मंसूरपुर, बुढ़ाना और रोहाना के बीच मुकाबले हुए। मुकाबले में मंडी मंडल, मंसूरपुर, खतौली और रोहाना की टीम विजयी रही। इससे पूर्व, शुभारंभ प्रदेश मंत्री आयुष पंवार ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा, क्षेत्रीय मंत्री गौरव पंवार, सन्नी वर्मा, तरुण पाल, अनुज सहरावत, सतेंद्र गिरि, भारत ठाकुर, ओम सिंह मोतला, रजत त्यागी, आयुष खटीक, अजय सागर, श्याम रहेजा, राहुल जौहरी, ललित भारद्वाज, शिवांक त्यागी, यश गोयल, कोकिल काकरान, अमित, हिमांशु, जयकरण आदि मौजूद रहे। -

क्रिकेट खिलाड़ियों का पंजीयन अब 25 तक
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन द्वारा सभी खिलाड़ियों के विभिन्न क्रिकेट टीम में होने वाले चयन ट्रायल के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाकर अब 25 जनवरी कर दी है। जनपद शामली और मुजफ्फरनगर के सभी आयु वर्गों के महिला पुरुष खिलाड़ी मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सर्कुलर रोड स्थित कार्यालय पर पंजीकरण फार्म प्राप्त कर वहीं जमा होंगे। एमसीए सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि प्रदेश भर में ट्रायल आठ फरवरी से शरू होंगे। अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 तथा सीनियर टीमो के लिए पंजीकरण का कार्य ओमदेव सिंह, अरशद अली और मनीष त्यागी के निर्देशन पर चल रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed