{"_id":"5b917bc5867a557fe67e1283","slug":"41536261061-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में शिल्पा, शगुफ्ता, सना, निदा जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में शिल्पा, शगुफ्ता, सना, निदा जीती
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शिल्पा, शगुफ्ता, सना, निदा जीती
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में मिस फ्रेशर, मिस टैलेंट और मिस पर्सनालिटी, मिस इंटलीजेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिल्पा त्यागी, शगुफ्ता, सना और निदा ने प्रतियोगिता जीती।
प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, विवेक एवं दक्षता का परिचय दिया। निर्णायक मंडल में डॉ निशा गुप्ता एवं नीता भटनागर रही। मिस फ्रेशर शिल्पा त्यागी को चुना गया, रनर अप जैनब रही। मिस टैलेंट शगुफ्ता एवं मिस पर्सनालिटी सना, मिस इंटलीजेंट निदा रही। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सीमा जैन और संचालन संतोष कुमारी ने किया। प्राचार्या ने कहा कि कॉलेज जीवन में ही हम अपने भविष्य का निर्धारण करते हैं। अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलता है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के अभियान के बारे में पूरी तरह बताया।