फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राधा-कृष्ण की झांकियों ने मन मोहा

राधा-कृष्ण की झांकियों ने मन मोहा

Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राधा-कृष्ण की झांकियों ने मन मोहा
कृष्ण-सुदामा मिलन मंचन सभी को भाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बच्चे विभिन्न वेशभूषा में सजधज कर पहुंचे। स्कूलों में सुंदर झांकियां बनाई गई। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ, भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई। कृष्ण-सुदामा मिलन के मंचन ने सभी को भाव विभोर कर दिया।

शनिवार को शहर के स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। अधिकतम स्कूलों में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। देवोपम किड्स गार्डन में बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की। श्रीकृष्ण के जीवन को दर्शाया। कान्हा जन्म, बाल लीला, दही हांडी, रास लीला, कृष्ण अर्जुन संदेश आदि पर प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या नेहा अरोरा ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। हैप्पी होम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। एसडी गलोबल स्कूल में नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी। सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चों को जन्माष्टी के बारे में बताया। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर बच्चे जमकर झूमे। प्रधानाचार्या सुतपा बोस ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया। स्मॉल वंडर्स स्कूल में कान्हा का राधा और गोपियों ने झूला झुलाया। गोपाल आला रे आला गीत पर जमकर झूमे। राधा-कृष्ण ने मै नहीं माखन खायों का सुंदर चित्रण किया। प्रिंसिपल मधु जैन ने मटकी फोड़ने के कार्यक्रम की प्रशंसा की। एसएसके पब्लिक स्कूल में भक्ति गीतों के साथ रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चों के कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता में यश धीमान, रीया, पूजा, नीशू, गुंजन ने अपनी कला का परिचय दिया। प्रबंधक रामप्रसाद शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों के महत्व को बताया। लक्ष्य एजूकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल मुरादपुरा में जन्माष्टमी मनाई गई। नीरज बालियान ने जन्माष्टमी पर्व के महत्व के बारे में बताया। डीएवी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के पर्व पर श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन किया गया। प्रधानाचार्या रेनू शर्मा ने मानव जीवन में श्रीकृष्ण की लीलाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में बच्चों ने कृष्ण-राधा स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रमोद अरोरा, रोहिताश गुप्ता, जयकुमार शर्मा ने विचार रखे। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने सभी का आभार जताया। न्यू होराइजन स्कूल में कन्हैया के रूप में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कृष्ण-सुदामा मिलन के मंचन ने सभी को भाव विभोर कर दिया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल भगवान कृष्ण के उपदेशों के बारे में बताया। विवेक विद्या मंदिर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंजलि, वसु, अर्चना, सुरभि, प्रेमलता, माधवी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed