{"_id":"5b7b0da442c79246725ba6b9","slug":"41534791076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग लगेंगे, रोजगार बढेंगे: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग लगेंगे, रोजगार बढेंगे: डीएम
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग लगेेंगे, रोजगार बढ़ेंगे: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जिले में उद्योगों का माहौल बनना चाहिए। उद्योग जितने अधिक बढे़ंगे उतने ही अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उद्योगों को जिला प्रशासन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायेगा।
कलक्ट्रेट सभागार जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि उद्योगों से जिले में आर्थिक समृद्धि होगी। जिले में उद्योगों के साथ रोजगार भी बढे़ंगे। विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित कराएं, ताकि जिले में औद्योगिक वातावरण मजबूत हो सके। फायर स्टेशन के लिए अग्रेत्तर कार्यवाही करें। इस संबंध में एसएसपी से वार्ता की जाएगी। बेगराजपुर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। रुड़की रोड पर सरकारी अस्पताल से रामपुर तिराहे तक कई छोटी इकाईयां कार्यरत है। क्षेत्र में भारी वाहनों के अत्यधिक आवागमन के कारण होने वाली कठिनाई को दूर किया जाए। रामपुर तिराहा रोड से सहारनपुर रोड तक की इंडस्ट्री की सूची उन्हें उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में सड़कों पर ट्रक न खड़े हो इससे आम जनता को असुविधा होती है। मैसर्स सिरीमेक्स एण्ड एलाईड प्रोडक्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि आईटीआई के पीछे अनेक छोटी बड़ी इकाईयां कार्यरत है। वहां दीपक सिरेमिक्स के निकट लगभग 30 मीटर सड़क का हिस्सा टूटा हुआ है, इसके बनाये जाने की मांग की गई। भोपा रोड एवं जौली रोड पर सूखे पेड काटने की मांग उद्यमियों ने रखी। बैठक में उद्यमी और संबंधित विभागों के अधिकारी रहे।