{"_id":"5b5e0e8a4f1c1bb8538b5f87","slug":"41532890762-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों का धरना-प्रदर्शन
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सपा नेताओं के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिल गेट पर धरना दिया
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के मुख्य गेट पर धरना दे रहे युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि वर्तमान में गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। गन्ना भुगतान न होने से पूरे प्रदेश का किसान दुखी है। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हाजी लियाकत कुरैशी ने कहा कि गन्ने का भुगतान व किसानों की प्रत्येक समस्याओं को लेकर सपा सड़कों पर उतरेगी। सपा नेताओं ने तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। मौके पर बबलू यादव, मुस्तफा उर्फ मुन्ना, अफजाल राजा, मीरापुर नगर अध्यक्ष जिशान शिबली, काजी मुमताज, शहजाद अंसारी, शाहरजा नकवी, अलतमिश, शाहिन नकवी, रविदत्त चेयरमैन, इस्तखार, हाजी अनवार, डा. खुशनसीब, हाजी अनवर, रजनीश यादव, सत्तार, शमशाद, दिलशाद कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
मंसूरपुर मिल में नहीं हुआ धरना प्रदर्शन
मंसूरपुर। सपा द्वारा बकाया भुगतान की मांग को लेकर जनपद के सभी शुगर मिलों पर रविवार को धरना प्रस्तावित था। मंसूरपुर शुगर मिल पर कोई भी कार्यकर्ता धरना देने नहीं पहुंचा। दरोगा संजय यादव ने बताया कि शुगर मिल गेट पर कोई भी सपा कार्यकर्ता धरना देने नहीं पहुंचा। पुलिस ने कई बार सुरक्षा के दृष्टिकोण से मिल में गश्त लगाई।