{"_id":"5b33d9e84f1c1b36208b5645","slug":"41530124776-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने टाटा मैजिक में टक्कर मारी, 6 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने टाटा मैजिक में टक्कर मारी, 6 लोग घायल
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस ने मैजिक में टक्कर मारी, छह लोग घायल
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर भैंसी कट पर मंगलवार की देर रात रोडवेज बस ने मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैजिक सवार छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करने के बाद वापस भेज दिया।
मुजफ्फरनगर से मंगलवार की देर रात को चालक राजू अपनी मैजिक में 17 सवारियों को लेकर खतौली आ रहा था। हाइवे पर भैंसी कट से मुड़ने पर मेरठ की ओर से आ रही भैंसाली रोडवेज डिपो की बस ने मैजिक में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि टक्कर लगने से गाड़ी नहीं पलटी, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। हादसे के दौरान सवारियों की चीख पुकार निकल गई था। गाड़ी में सवार दौराला निवासी शारिक व खालिद पुत्रगण जमील, जमील व आमिर पुत्रगण सलीम और दीपक व चालक राजू घायल हो गए। मामूली चोटें आने पर वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को उपचार के बाद वापस उनको गाड़ी द्वारा दौराला भेज दिया।