{"_id":"5aee05764f1c1b60098b86bb","slug":"41525548406-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज्य अभियान में आजीविका दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज्य अभियान में आजीविका दिवस मनाया
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सोच समाज के वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ना है। समाज के आखिरी व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। ऐसे पात्र व्यक्ति जिनके मकान कच्चे है वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करे।
सदर ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. बालियान ने आजीविका दिवस के अवसर पर आशा बहनों और कौशल विकास के अंतर्गत पास आउट बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत बड़ी संख्या में बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इनवेस्टर सम्मिट के दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के काफी बड़ी संख्या में एमओयू साइन हुए और बड़ी संख्या में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित युवक नौकरी पाएंगे। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को रिवाल्विंग फंड के स्वीकृति पत्र भी भेंट किए। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाना चाहिए।
डीएम ने कहा कि ग्राम स्वराज्य का असली मकसद ग्रामीणों का आर्थिक उत्थान और उनका सशक्तिकरण करना है। सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और पात्र व्यक्ति को चिह्नित कर योजना से संतृप्त किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में 53 हजार 183 शौचालय निर्मित करा कर जनपद को ओडीएफ घोषित किया गया है। अब सॉलिड एवं लिक्विड अपशिस्ट प्रबंधन पर फोकस किया जाएगा। सीडीओ अर्चना वर्मा, उपायुक्त आजीविका मिशन, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।