{"_id":"5ac7beac4f1c1bdc618b5f73","slug":"41523039916-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में हंगामा, एक करोड़ के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में हंगामा, एक करोड़ के प्रस्ताव पारित
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इतना ही नहीं ईओ ने दो सभासदों को बाहर जाने को तक को कह दिया था। सभासदों के बाहर जाने पर बैठक में एक करोड़ के प्रस्ताव पारित हो गए।
शुक्रवार को नगर पंचायत की बैठक में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर सभासद प्रवीण तंवर व अश्वनी चौधरी ने हंगामा खड़ा कर दिया। उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने पर ईओ ओम गिरी ने दोनों सभासदों को बाहर जाने के लिए कह दिया। दोनों सभासद बैठक छोड़कर बाहर चले गए। सभासदों का आरोप था कि बैठक में चेयरमैन प्रवेेंद्र भड़ाना उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराकर उसके बाद रजिस्टर को खुला छोड़ देते हैं। इसके बाद वे अपनी मर्जी से प्रस्ताव लिख देते हैं। जिसके चलते कार्य कराने में पारदर्शिता खत्म हो जाती है। इन सभासदों के जाने के बाद बोर्ड बैठक में कस्बे के विकास को लेकर एक करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में मुख्य रूप से कस्बे के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे, सफाई व्यवस्था, खंभों पर लगी लाइट ठीक कराने, पुलिस चौकी के समीप शौचालय का निर्माण, सड़कों का निर्माण आदि प्रस्ताव पारित किए तथा दूसरी ओर नामांकन शुल्क 10 से बढ़ाकर 500 करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसको लेकर सभी सभासदों ने इसका विरोध किया। लेकिन उसके उपरांत मामूली बढ़ोत्तरी की गई। बैठक में सभासद अनुज सैनी, सुनील कुमार, नीतू गुप्ता, मोनिका कंबोज, शब्बो परवीन, रियासत, जमशेद, विवेक उपाध्याय, ट्विंकल, अब्दुल्ला कुरैशी, लक्ष्मी रानी आदि उपस्थित रहे।