फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विद्युत कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विद्युत कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 28 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
विद्युत कर्मचारियों ने विभाग के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। अपनी मांगों को लेकर धरना भी दिया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के घटक संगठनों के कर्मचारियों और अधिकारियों की सभा यूसी वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम टाउनहाल के प्रांगण में हुई। इसमें समिति के आह्वान पर 19 मार्च से चल रहे प्रदर्शन के बाद भी सरकार के द्वारा सकारात्मक पहल नहीं करने पर रोष जताते हुए कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। एसई दीपक अग्रवाल ने कहा कि समिति मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद शहरों की विद्युत व्यवस्था को निजी क्षेत्रों में बेचने की प्रक्रिया का विरोध कर इसे रोकने की मांग कर रही है। इसके अलावा बिजली निगमों का एकीकरण कर राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन करने, बिजली कर्मियों की वेतन विसंगति दूर करने, साल 2000 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति का लाभ देने की मांग की गई है। एसई एके आत्रेय ने कहा कि यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो पूरे प्रदेश में बेमियादी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली को निजी क्षेत्रों के हाथों में देने से दुष्परिणाम सामने आएंगे। जनता का शोषण होगा। प्रदर्शन में बीबी गुप्ता, विजयपाल सिंह, अवनीश कुमार, सोमदत्त शर्मा, विजय मोहन खेडा, योगेंद्र सिंह, सुशील कुमार, चतर सिंह, नरेंद्र सिंह, संजय सिंह यादव, सुशील कुमार, रामदयाल, नीरज शर्मा, निरंजन शर्मा, प्रदीप शर्मा, रविंद्र सिंह, धीरेंद्र आजाद, सुनील त्यागी, आशु माहेश्वरी, अभिनव गोयल, आशीष शर्मा, बिजेंद्र , अनिल शर्मा, राकेश कुमार, गौरव कौशिक, जगरोशन लाल, बीआर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed