{"_id":"5a736de74f1c1bef7b8b4d0e","slug":"41517514215-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रताल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रताल में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर दौड़े धावक
मोरना। शुक्रताल स्थित मोरना मार्ग पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय धावकों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। शहीद भगत सिंह की याद में आयोजित शहीद भगत सिंह दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ महामंडलेश्वरर गोपालाचार्य जी महाराज ने किया। आठ किलोमीटर की मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान आशीष धारीवाल, द्वितीय स्थान अजय कुमार व तृतीय स्थान सचिन कुमार ने प्राप्त किया। चौथे स्थान पर अंकित व पांचवें स्थान पर अक्षय रहे। विजेता धावकों को शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृपालदास जी महाराज, भाजपा नेता अमित राठी ने धावकों का उत्साहवर्द्धन किया। इसके अलावा विनोद शर्मा चेयरमैन, कंवरपाल, भाकियू नेता बिजेंद्र आर्य, राजपाल, आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, राजपाल, कृष्णवीर आर्य आदि रहे। निर्णायक मंडल में विशाल शर्मा, सुधीश फौजी रहे।