फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिशन इंद्रधनुष ने देशभर में चमकाया जिला

मिशन इंद्रधनुष ने देशभर में चमकाया जिला

Sun, 28 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष ने देशभर में चमकाया जिला
मुजफ्फरनगर। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में जिला देशभर में चमका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिले के कार्य की सराहना करते हुए वेबसाइट पर तरजीह दी है। अभियान के तस्वीरों को मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जगह देकर अफसरों को भी सहारा है। मिशन इंद्रधनुष में जनपद प्रदेश से आगे निकला है।
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सात बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष का टीकाकरण किया गया, जिसमें पोलियो, जपानी बुखार, चेचक आदि समेत सात गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए गांव-गांव, शहर में टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस अभियान में इस बार 124 अधिकारियों की टीम लगाकर कार्य किया गया। प्रदेश स्तर से 20357 बच्चों, 3592 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे दिसंबर तक माह पूर्ण करना था। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने 18281 बच्चों तथा 3712 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए हैं। अभियान का प्रतिशत आंकड़ा करीब 82 प्रतिशत पाया गया है। बच्चों का टीकाकरण 90 प्रतिशत, गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत किया गया है। इस बेहतरीन कार्य के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिले को अपनी वेबसाइट पर तरजीह दी है। कार्यक्रम की दो तस्वीरों को अपलोड कर जिले के अफसरों की सराहना की गई है। अभियान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों की रिपोर्ट और फोटो को मंत्रालय ने मांगा था। जिले में चले अभियान की तस्वीर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की वेबसाइट पर जगह मिली है। देशभर में जिले का कार्य बेहतर पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed