{"_id":"5a5cf8644f1c1b7f268b4a48","slug":"41516042340-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास की सूची जनता के लिए सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास की सूची जनता के लिए सिरदर्द
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रांगण में लगी पीएम आवास योजना के पात्रों की सूची में लोगों को अपने नाम ढूंढना सिरदर्द बना है। कुछ लोगों ने यहां लगी सूचियां भी फाड़ दी। विजन कंपनी के कर्मचारी भी जनता का सहयोग नहीं कर रहे हैं।
जिले में 31 हजार लोगों ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया हुआ है। विजन कंपनी ने पात्रों की जांच की थी। जांच के बाद सूची नगर पालिका प्रांगण में चस्पा की गई। इस सूची में उन सभी पात्रों के नाम हैं जिन्हें मकान के लिए ऋण दिया जाएगा। जिनको अनुदान दिया जाएगा या जिन्हें मकान दिया जाएगा। इसी के साथ पेंडिंग और रिजेक्ट नामों की सूची भी लगाई गई है। चार दिन से लोग अपना नाम देखने के लिए परेशान है, न तो लोगों को सूची में नाम मिल पा रहे हैं और न ही कंपनी के कर्मचारी ही सहयोग कर रहे हैं। इस संबंध में पीओ डूडा का कहना है कि विजन कंपनी को यहां पालिका का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कंपनी के कर्मचारी अभी दो दिन ओर बैठेंगे।