{"_id":"5a3c08724f1c1baa268b537f","slug":"41513883762-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर आज चलेगा महाबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर आज चलेगा महाबली
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। शासन और प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर में लाउडस्पीकर के माध्यम से दुकानदारों को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी गई। जिसे लेकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने शाम के समय खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।
नगर में जीटी रोड, जानसठ रोड, बुढ़ाना तिराहा पर सबसे ज्यादा अतिक्रमण है। अतिक्रमण की वजह से इन जगहों पर जाम लगने की स्थिति बनी रहती है। जिस पर एसडीएम रामअवतार गुप्ता ने नगर पालिका प्रशासन को नगर से अतिक्रमण हटाने लिए आदेशित किया था। नगर पालिका की ओर से नगर में इसका ऐलान भी कराया गया है। मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम लगने से यातायात बाधित रहता है। राहगीर जाम के झाम में फंसकर परेशान हो जाते हैं। एसडीएम ने बताया कि जानसठ रोड पर नगर पालिका की सीमा, जीटी रोड, जानसठ तिराहा, बुढ़ाना तिराहा को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। अतिक्रमण न हटाने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ पुलिस बल तथा तहसील के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।